सेवन हिल्स पर BMC रोज खर्च कर रही 3 लाख रुपये


कोरोना वायरस के बढ़ते पुष्ट मामलों बीच संदिग्ध मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। कारण मुंबई के सबसे बड़े क्वारंटाइन सेंटर सेवन हिल्स पहुंचने वाले संदिग्ध मरीजों की संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ रही यहां क्वारंटाइन किए गए लोगों पर फिलहाल वीएमसी को औसतन 3 लाख रुपये रोजाना खर्च करने पड़ रहे हैं। देश मे बढ़ते मामलों के बीच विदेश आने वाले सभी लोगों को अनिवार्य रूप 14 दिन के क्वारंटाइन करना जरूरी है। वहीं इसके अलावा कोरोना के संदिग्ध मरीजों भी 14 दिन के लिए क्वारंटाइन करना जरूरी है। ऐसे लोगों को रखने के लिए बीएमसी के पास फिलहाल सबसे बड़ा साधन सेवन हिल्स अस्पताल है। यहां तकरीबन 300 लोगों को रखा गया है। इन लोगों के खानपानरखरखाव के साथ ही जरूरी मेडिकल खर्चों पर रोजाना प्रति व्यक्ति एक हजार रुपये खर्च आता है। इसमें सबसे अधिक खर्च मास्क पर आता है। क्योंकि इसे लंबे समय तक इस्तेमाल नहीं किया जा सकता। बीएमसी स्वास्थ्य विभाग के अडिशनल म्युनिसिपल कमिश्नर सरेश काकानी बताया कि प्रति व्यक्ति एक हजार रुपये खर्च आ रहा है। इसमें 400 रुपये सीधा खर्च है, जिसमें संदिग्ध लोगों को खाना, मास्क सैनेटाइजर इत्यादि पर खर्च किया जाता जबकि इसके अलाव कई दसरे खर्चे भी इनमें टीवी, इंटरनेट, वहां काम करने वाले स्टाफ का खर्च, साफ-सफाई बेड चद्दर इत्यादि शामिल हैं।